Bihar News : बिहार में भीषण सड़क हादसा, पटना से ट्रेनिंग कर लौट रहे तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत

Bihar News :बिहार में भीषण सड़क हादसा, पटना से ट्रेनिंग कर लौट रहे तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत – Four Died In Road Accident News Three Bihar Police Officers Died Begusarai Bihar News – Amar Ujala Hindi News Live

 AdSense Area

<!– End
















Hindi News

›  


Bihar

›  

Four died in road accident news three bihar police Officers died begusarai Bihar News


Bihar News : बिहार में भीषण सड़क हादसा, पटना से ट्रेनिंग कर लौट रहे तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan

Updated Fri, 12 Jun 2026 08:02 AM IST

विज्ञापन

सार

Accident News :अचानक तेज आवाज हुई। लोग समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या। फिर देखा कि एक कार ने पीछे से ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने देखा कि गाड़ी में सवार सभी लोग पुलिसवाले हैं।


Four died in road accident news three bihar police Officers died begusarai Bihar News

अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी
– फोटो : अमर उजाला


विज्ञापन



विस्तार

बिहार के बेगूसराय में एनएच-31 पर हुए एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पुलिस अधिकारी पटना से एक दिवसीय सरकारी प्रशिक्षण पूरा कर वापस अपने जिले लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। टक्कर इतनी भयावह थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अधिकारी की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मृतकों में मधेपुरा के  बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, मधेपुरा के ही आरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर, सरकारी वाहन के चालक नीरज कुमार और मधेपुरा के ही रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान शामिल थे। साजन की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। 


यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसा, हाइवा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, तीन गंभीर घायल

विज्ञापन

विज्ञापन

साहेबपुर कमाल के पास हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बखड्डा के पास नेशनल हाईवे 31 पर हुआ।बताया जाता है कि मधेपुरा जिले के विभिन्न थानों में तैनात पुलिस अधिकारी पटना में आयोजित एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी एक सरकारी गाड़ी से वापस मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान बखड्डा के पास उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जोरदार तरीके से जा टकराई।

विज्ञापन

 


विज्ञापन

विज्ञापन

<!–

–>


<!–

–>

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.


विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन


एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें


<!–

पहले से ही सब्सक्राइबर हैं? Login

–>




Next Article



<!–

–>

<!–

–>






📱 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter 📨 Telegram
 Users: 0 | Views: 0
🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 💼 Jobs