Bihar News : पटना कोचिंग विवाद में ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद को झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई टली
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:16 PM IST
Bihar : कोचिंग विवाद और कथित फायरिंग मामले में न्यायिक हिरासत में बंद रौशन आनंद की मुश्किलें फिलहाल कम नहीं होगी। अदालत ने शुक्रवार को रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले को सोमवार तक के लिए टाल दिया है।

– फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के चर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं मिली है। शुक्रवार को उनकी जमानत याचिका पर फैसला आने की उम्मीद थी, लेकिन जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी। इस वजह से शिक्षक रौशन आनंद को अभी कुछ और दिन सलाखों के पीछे ही गुजारने होंगे।
कोर्ट ने मांगी केस डायरी
ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद की जमानत याचिका पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुपेश देव की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि केस डायरी और जांच से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का विस्तृत अध्ययन किए बिना कोई भी अंतिम फैसला लेना उचित नहीं होगा। कोर्ट अब सोमवार को सभी साक्ष्यों की समीक्षा के बाद ही जमानत पर निर्णय लेगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत, सीएम ने जताया दुःख
फैजल खान सर के गार्ड्स पर भी फैसला सुरक्षित
यह पूरा मामला चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुए विवाद और कथित फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें रौशन आनंद को आरोपी बनाया गया है। इसी मामले से जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में, खान सर के दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर भी सुनवाई पूरी हो चुकी है। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अनुराग वर्मा की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिस पर निर्णय बाद में आएगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार के उपमुख्यमंत्री को फोन पर मिली धमकी, अपशब्द भी कहा; साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
छात्रों में इस बात से बढ़ रहा आक्रोश
इस मामले को लेकर छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। इस संबंध में बीपीएससी 72 वीं और बिहार मद्य निषेध दारोगा के अभ्यर्थियों कोमल कुमारी, स्नेह भारती, कंचन कुमारी, अनुपम कुमारी, पूजा कुमारी ,कन्हैया कुमार, हरी किशोर रजक, श्यामानंद ठाकुर आदि ने कहा कि हमने रौशन आनंद सर का ऑनलाइन क्लास खरीदा था। मुझे क्या पता था कि इस तरह की कोई घटना हो जाएगी। दो दिन ऑनलाइन क्लास करने के बाद रौशन आनंद की गिरफ्तारी हो गई। अब उसी दिन से मेरा क्लास बंद हो गया है। एक तरफ सरकार नौकरी देने कि बात कहती है वहीं दूसरी तरफ शिक्षक को जेल में बंद कर दी है। अब ऐसे में हमारी पढ़ाई बाधित हो रही है। सरकार को इसपर भी ध्यान देना चाहिए।
—