Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 जून के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live – Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

– फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Bihar: रक्सौल-जयनगर एक्सप्रेस में मनचलों का आतंक! यात्रियों ने मांगी मदद, RPF पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
रक्सौल रेलवे स्टेशन से खुलने वाली रक्सौल-जयनगर एक्सप्रेस में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यात्रियों, खासकर महिलाओं और परिवारों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। यात्रियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद न तो आरपीएफ और न ही जीआरपी मौके पर पहुंची। घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Bihar: मुजफ्फरपुर में किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पत्नी से फोन पर बात के बाद उठाया खौफनाक कदम
मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित अलकापुरी बीबीगंज में एक 29 वर्षीय युवक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक दरभंगा का रहने वाला था और पिछले दो वर्षों से मुजफ्फरपुर में रहकर सोफा रिपेयर का काम करता था। पत्नी से फोन पर बातचीत के बाद वह कमरे में चला गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Bihar News: शादी के बाद युवती की मौत का खुला राज, गला दबाकर की हत्या; शव जलाकर मिटाए सबूत!
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाली युवती की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतका के पति ने हत्या की आशंका जताई थी, जो पुलिस जांच में सही साबित हुई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने कथित तौर पर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।
घूमने निकले थे दो दोस्त, रास्ते में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दोनों की मौत, चालक फरार
Bihar News: समस्तीपुर जिले में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Bihar News: 21 लाख नहीं, बहू ही बेटे की सबसे बड़ी निशानी, शहीद शुभम के परिवार की बदली सोच
Bihar News: जहानाबाद के शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के परिजनों ने 21 लाख रुपये की सहायता राशि को लेकर विवाद समाप्त करते हुए बहू श्रेया राय को बेटे की आखिरी निशानी बताकर स्वीकार कर लिया। और पढ़ें
Bihar: शहादत के बाद सहायता राशि पर बवाल, शहीद के पिता बोले- हमें बताए बिना दे दिया 21 लाख का चेक
असम के जोरहाट में वायुसेना विमान हादसे में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार की सहायता राशि को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहीद के पिता ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से दी गई 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उन्हें बिना जानकारी दिए शुभम की कथित पत्नी को सौंप दी गई। और पढ़ें
शादी से पहले आकाशदीप को मिला बड़ा तोहफा! बिहार सरकार ने बनाया DSP, मुकेश कुमार को भी मिली खाकी की जिम्मेदारी
बिहार सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने की नीति के तहत भारतीय क्रिकेटरों आकाशदीप और मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को नियुक्ति आदेश जारी किया। खास बात यह है कि आकाशदीप को यह जिम्मेदारी उनकी शादी से कुछ दिन पहले मिली है, जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है। और पढ़ें
Bihar: सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद ट्रेनों में तांडव! सीटें फाड़ीं, शौचालय जाम किए; रेलवे को लाखों का नुकसान
समस्तीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए चलाई गई 12 स्पेशल ट्रेनों की बोगियों में भारी तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यार्ड पहुंचने के बाद कई कोचों में सीटें फटी मिलीं, इमरजेंसी खिड़कियां क्षतिग्रस्त पाई गईं और शौचालयों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
10 साल तक शादी का वादा, फिर मुकरा युवक! शिकायत के बाद जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र में एक युवती ने देवकुंड गांव के एक युवक पर 10 वर्षों तक शादी का झांसा देकर उसका शोषण करने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Bihar: 39 दिन में वादा पूरा! रेल मंत्री ने दिखाई छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को हरी झंडी; नई ट्रेनों रोडमैप भी बताया
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छपरा से दिल्ली के लिए नई रेल सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान बिहार में रेलवे के विस्तार, नई टाउनशिप, ड्राई पोर्ट, स्टेशन आधुनिकीकरण और भविष्य में 200 नई ट्रेनों के संचालन की योजनाओं की जानकारी दी गई।
