Bihar : तेज प्रताप यादव ने दी खुली चुनौती, कहा- हिम्मत है तो बांकीपुर से लड़ ले चुनाव; लॉरेंस की चर्चा क्यों?

Bihar :तेज प्रताप यादव ने दी खुली चुनौती, कहा- हिम्मत है तो बांकीपुर से लड़ ले चुनाव; लॉरेंस की चर्चा क्यों? – Tej Pratap Yadav Alleges Attempt To Akash Yadav Defame By Invoking Lawrence Bishnoi Name Bihar News – Amar Ujala Hindi News Live

 AdSense Area

<!– End
















Hindi News

›  


Bihar

›  

Tej Pratap Yadav alleges attempt to akash yadav defame by invoking Lawrence Bishnoi name Bihar news


Bihar : तेज प्रताप यादव ने दी खुली चुनौती, कहा- हिम्मत है तो बांकीपुर से लड़ ले चुनाव; लॉरेंस की चर्चा क्यों?

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan

Updated Fri, 19 Jun 2026 11:32 PM IST

विज्ञापन

सार

Bihar : लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव आज गुस्से में दिखे। उन्होंने खुलकर कहा कि मुझे छेड़ा है इसलिए मैं उसे छोडूंगा नहीं। मैं उस पर मान-हानि का भी केस करूंगा। उन्होंने कहा कि बेवजह मुझे फंसाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया जा रहा है।


Tej Pratap Yadav alleges attempt to akash yadav defame by invoking Lawrence Bishnoi name Bihar news

तेज प्रताप यादव
– फोटो : अमर उजाला


विज्ञापन



विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व करीबी आकाश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ा राजनीतिक विस्फोट किया है। तेज प्रताप ने आकाश यादव द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह उन्हें बदनाम करने और राजनीतिक लाभ लेने का एक सुनियोजित षड्यंत्र है। उन्होंने साफ कहा कि आकाश को बिहार की राजनीति में कोई नहीं पूछता था, उन्होंने एक गरीब यादव परिवार का लड़का समझकर उसे आगे बढ़ाया था, लेकिन आज वही उनके खिलाफ साजिश रच रहा है। तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सामने अपनी बात रखी और आकाश यादव के ‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग’ से धमकी मिलने के आरोपों पर खुलकर पलटवार किया।


मेरे ही पैसों पर कटता था जीवन, मां मांगती थीं लाख-लाख रुपए

तेज प्रताप यादव ने बेहद आक्रामक अंदाज में कहा कि आकाश यादव कभी मीडिया में खुद को उनका शिष्य और उन्हें अपना गुरु बताता था। उन्होंने कहा कि आकाश यादव ने जो भी बातें कही हैं, वे पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठी हैं। उसका पूरा जीवन हमारे ही पैसों पर कटता था। उसकी मां जब-तब हमसे 5 लाख और 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद मांगती थीं। जिस लड़के को पहले कोई जानता तक नहीं था, आज वह मुझ पर आरोप लगा रहा है कि मैं लॉरेंस बिश्नोई से उसे धमकी दिलवा रहा हूँ। तेज प्रताप ने आशंका जताई कि आकाश यादव के इर्द-गिर्द रहने वाले लड़कों ने ही उसे लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फर्जी फोन किया होगा, ताकि वे तेज प्रताप को फंसा सकें।

विज्ञापन

विज्ञापन

 माता-पिता को अपशब्द देने का आरोप

तेज प्रताप ने आकाश यादव और उनके साथियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि आकाश के गुट ने उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आकाश यादव के गुट के एक व्यक्ति ने उनके पीए मोतीलाल के नंबर पर फोन करके उनके माता-पिता यानी लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ भद्दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। तेज प्रताप के मुताबिक, इस पूरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इन चार-पांच लोगों का एक पूरा गिरोह है, जो रोज रात में गर्दनीबाग में बैठता है, नशा करता है और शराब पीता है। अब यह पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह इन्हें रंगे हाथों नशा करते हुए गिरफ्तार करे।

विज्ञापन

छेड़ा है तो छोड़ूँगा नहीं

तेज प्रताप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इन लोगों की उनके सामने कोई राजनीतिक बिसात नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे उससे कोई मतलब नहीं था, लेकिन जब उसने मुझे छेड़ा है, तो अब मैं उसे छोड़ूँगा नहीं। यह पूरा बिहार ही नहीं बल्कि देश देखेगा। तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं उस पर सचिवालय थाना में केस करुंगा और साथ ही मान हानि का भी केस करूंगा। उन्होंने कहा कि अब मैं उसके खिलाफ हर कार्रवाई करुंगा।


विज्ञापन

विज्ञापन

<!–

–>


<!–

–>

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.


विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन


एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें


<!–

पहले से ही सब्सक्राइबर हैं? Login

–>




Next Article



<!–

–>

<!–

–>






📱 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter 📨 Telegram
 Users: 0 | Views: 0
🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 💼 Jobs