भारत में असेंबल C-295 मिल‍िट्री एयरक्राफ्ट की टेस्टिंग सफल:TIME 100 स्‍पोर्ट्सपर्सन लिस्‍ट में स्‍मृति मंधाना शामिल; 12 जून के करेंट अफेयर्स

Current Affairs June 12: FIFA World Cup Starts, Air Force C-295 Tested

  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs June 12: FIFA World Cup Starts, Air Force C 295 Tested

भारत में असेंबल C-295 मिल‍िट्री एयरक्राफ्ट की टेस्टिंग सफल:TIME 100 स्‍पोर्ट्सपर्सन लिस्‍ट में स्‍मृति मंधाना शामिल; 12 जून के करेंट अफेयर्स

3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. वायुसेना ने C-295 की सफल टेस्टिंग की

  • 10 जून को भारतीय वायुसेना ने C-295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की पहली सफल टेस्टिंग की।
  • C-295 एक मीडियम टैक्टिकल मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। इसने टेस्टिंग में सभी मानकों को पूरा किया।
  • ये ट्विन-इंजन (दो इंजनों वाला) टर्बोप्रॉप विमान है, जो पुराने एवरो-748 की जगह लेगा।
  • C-295 सैनिकों को लाने-ले जाने, कार्गो ट्रांसपोर्ट, मेडिकल इवैक्यूएशन और स्पेशल ऑपरेशंस के लिए डिजाइन किया गया है।
  • C-295 एक बार में 70 सैनिक, 48 पैराट्रूपर्स या 24 मेडिकल स्ट्रेचर तक ले जा सकता है।
  • C-295 सैनिकों तथा भारी सामान की ढुलाई, मेडिकल सामान, स्पेशल ऑपरेशन के समय काम आएगा।
  • सितंबर 2021 में, भारत सरकार ने स्पेन की एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ ₹21,935 करोड़ के 56 विमानों का सौदा किया था।
  • इसकी पहली खेप में भारत को 16 एयरक्राफ्ट मिले हैं। बाकी 40 एयरक्राफ्ट को वडोदरा में एक प्रोडक्शन फैसिलिटी में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा असेंबल किए जाएंगे।

C-295 एक ट्विन-इंजन (दो इंजनों वाला) टर्बोप्रॉप विमान है
C-295 एक ट्विन-इंजन (दो इंजनों वाला) टर्बोप्रॉप विमान है

स्पोर्ट्स (SPORTS)

2. FIFA मेंस वर्ल्ड कप शुरू हुआ

  • 11 जून से 23वां FIFA मेंस वर्ल्ड कप शुरू हुआ। इसका ओपनिंग मैच मेक्सिको सिटी में खेला गया।
  • पहला मैच मेक्सिको और साउथ अफ्रीका टीम के बीच खेला गया।
  • FIFA वर्ल्ड कप 11 जून से 20 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा।
  • FIFA के अब तक के इतिहास, यानी 96 साल में पहली बार तीन देश वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं।
  • 16 शहरों में 48 टीमों के बीच कुल 104 मैच खेले जाएंगे।
  • FIFA वर्ल्ड कप जीतने वाली चैंपियन टीम को 429 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  • 2022 FIFA वर्ल्ड कप अर्जेंटीना ने जीता था।
  • लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो सहित दुनिया के 1,248 फुटबॉलर्स वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे हैं।
  • वर्ल्ड कप में इस साल 4 नए देश काबो वर्डी, क्यूरासाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान पहली बार हिस्सा ले रहे हैं।
  • FIFA की शुरुआत 1930 में उरुग्वे में हुई थी। मेजबान उरुग्वे ने पहला वर्ल्ड कप जीता था।
  • इस साल पहली बार भारत में भी FIFA वर्ल्ड कप टेलिकास्ट किया जा रहा है।

3. विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप शुरू

  • 12 जून को 10वां विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होगा।
  • पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा और इसका फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा।
  • इस बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इसमें 24 दिनों में 33 मुकाबले खेले जाएंगे।
  • भारत का पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में पाकिस्तान के साथ होगा।
  • 2024 में विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड ने जीता था।
  • ऑस्ट्रेलिया टीम अब तक सबसे ज्यादा 6 बार विमेंस टी-20 चैंपियन रही चुकी है।
भारत ने 2025 में अंडर-19 विमेंस टी-20 के वर्ल्ड कप जीता था
भारत ने 2025 में अंडर-19 विमेंस टी-20 के वर्ल्ड कप जीता था

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. टाइम मैगजीन ने टॉप 100 स्पोर्ट्स पर्सन लिस्ट जारी की

  • 10 जून को ‘टाइम’ मैगजीन ने पहली बार स्पोर्ट्स की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची जारी की है।
  • इस लिस्ट में भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना शामिल हैं।
  • मैगजीन के कवर पेज पर चार बार के NBA (बास्केटवॉल) चैम्पियन लेब्रन जेम्स को जगह मिली है।
  • इसके साथ ही लिस्ट में अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और एर्लिंग हालेंड जैसे फुटबॉलर्स शामिल हैं।
  • बास्केटबॉल प्लेयर लेब्रोन जेम्स, बेसबॉल प्लेयर शोही ओटानी और वुमन बास्केटबॉल प्लेयर केटलिन क्लार्क समेत कार्लोस अलकराज भी इसमें शामिल हैं।

5. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुल्गारिया पीएम से मुलाकात की

  • 10 जून को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोफिया में बुल्गारिया के पीएम रुमेन रादेव से मुलाकात की।
  • इस बैठक में दोनों देशों के प्रमुखों ने द्विपक्षीय संबंधों पर बात की।
  • इस बैठक में दोनों देशों ने व्यापार और निवेश, फार्मा, सेमीकंडक्टर, AI, स्पेस ,डिफेंस, मोबिलिटी, पर्यटन और क्रिएटिव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
  • बैठक में बदलती वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच भारत-बुल्गारिया संबंधों पर बात हुई।
  • जयशंकर ने यात्रा के दौरान नेशनल हिस्टोरिकल म्यूजियम का दौरा भी किया।
  • गुरुवार को एस जयशंकर फिनलैंड में ‘कुलतारंता टॉक्स’ के 14वें संस्करण में शामिल भी हुए।
  • कुलतारंता टॉक्स फिनलैंड का एक प्रमुख पॉलिसी फोरम है।

मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)

6. भारत फिलिस्तीनी रिफ्यूजियों को 2.5 मिलियन डॉलर सहायता देगा

  • 11 जून को भारत ने फिलिस्तीन के रिफ्यूजियों के लिए यूनाइटेड नेशनल एजेंसी को 2.5 मिलियन डॉलर की मदद देने का ऐलान किया।
  • भारत ये मदद ‘यूनाइटेड नेशंस रिलीफ एंड वर्क्स एजेंसी फॉर पैलेस्टाइन रिफ्यूजीज इन द नियर ईस्ट’ (UNRWA) को देगा।
  • UNRWA, संयुक्त राष्ट्र की एक प्रमुख एजेंसी है, जो गाजा, वेस्ट बैंक, जॉर्डन, लेबनान और सीरिया में रह रहे लाखों फिलिस्तीनी शरणार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत और सामाजिक सेवाएं प्रदान करती है।
  • इस फंडिंग से फिलिस्तीनी शरणार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, राहत और सामाजिक कल्याण जैसी जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
  • भारत ने इस मदद को टू-स्टेट-सॉल्यूशन का हिस्सा बताया है, यानि भारत इजराइल की सुरक्षा चिंताओं और फिलिस्तीन के लोगों की आजादी दोनों का ही समर्थन करता है।
  • फरवरी 2026 में भारत ने यूनाइटेड नेशन (UN) के सदस्य देशों के साथ मिलकर फिलिस्तीन पर चर्चा की थी और वेस्ट बैंक में इजराइली बस्तियों के बसाए जाने पर चिंता जताई थी।
  • 2018 में UNRWA को अपना सालाना योगदान बढ़ाने के बाद से, भारत ने करोड़ों डॉलर की सहायता दी है।
  • UNRWA ने फिलिस्तीनियों के लिए विकास परियोजनाओं, मानवीय सहायता और चिकित्सा आपूर्ति में भी सहयोग किया है।

आज का इतिहास (12 JUNE)

  • 1975 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने PM इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का दोषी ठहराते हुए उनके चुनाव को अमान्य घोषित किया गया।
  • 1964 में दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को सरकार के खिलाफ साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा हुई।
  • 1957 में हिन्दी कथाकार और उपन्यासकार गीतांजलि श्री का जन्म हुआ।

—–

ये खबर भी पढ़ें…

रिलायंस और मेटा बनाएंगे भारत का पहला AI डेटा सेंटर:बेंगलुरु की सृष्टि किरण अंडर-13 वर्ल्‍ड नंबर 1 टेनिस प्‍लेयर बनीं; 11 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

.

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links

📱 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter 📨 Telegram
 Users: 0 | Views: 0
🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 💼 Jobs